सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: विकेटकीपर के तौर पर ऋषभपंत को शामिल कर सकते हैं।
ऋषभ पंत 16 महीने बाद क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। इस सीजन में अब तक खेले 8 मैचों में 150. 29 की स्ट्राइक रेट से 254 रन बनाए हैं। वह दो अर्धशतक भी जमा चुके हैं। वह दिल्ली के टॉप स्कोरर हैं। पंत ने CSK के खिलाफ 51 रन की पारी खेलने के बाद KKR के खिलाफ भी 55 रन बनाए।
डेविड वॉर्नर ने इस सीजन में अब तक खेले 7 मैचों में 135.77 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए हैं। पिछले सीजन वॉर्नर 516 रन बना कर टीम के टॉप स्कोरर थे।
शुभमन गिल गुजरात जायंट्स के इस सीजन के टॉप स्कोरर हैं। इस सीजन में 146.79 की स्ट्राइक रेट से 298 रन बनाए हैं। जिनमें 2 अर्धशतक भी शामिल है। वह पिछले सीजन के टॉप स्कोरर थे। उन्होंने 17 मैचों में 157.80 की स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए हैं।
जेक फ्रेजर-मैकगर्क का यह IPL में डेब्यू सीजन है। 3 मैचों में 222.22 की स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। उन्होंने 2 अर्धशतक जमाया है।
साई सुदर्शन इस सीजन में GT के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक खेले 8 मैचों में 122.27 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए हैं। पिछले सीजन में 8 मैचों में 122.27 की स्ट्राइक रेट से 269 रन बनाए थे। जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल रहा।
ऑलराउंर्ड्स
ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर पटेल और अजमतुल्लाह ओमरजई को टीम में शामिल कर सकते हैं।
अक्षर पटेल ने इस सीजन खेले 8 मैचों में 114.00 की स्ट्राइक रेट से रन बनाने के साथ ही 6.82 की इकोनॉमी रेट से 6 विकेट लिए हैं।
अजमतुल्लाह ओमरजई ने इस सीजन खेले 5 मैचों में 132.26 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। वहीं 9 की इकोनॉमी रेट से 4 विकेट लिए हैं।
बॉलर्स
बॉलर के तौर पर मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, राशिद खान और खलील अहमद को टीम में शामिल कर सकते हैं।
मोहित शर्मा पिछले सीजन सरप्राइज फैक्टर रहे थे। टीम के लिए 27 विकेट लिए। मोहित शर्मा अब तक खेले 8 मैचों 9.18 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट लिए हैं। गुजरात टाइटंस के टॉप विकेट टेकर हैं।
कुलदीप यादव इस सीजन दिल्ली के टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले पांच मैचों में 7.70 की इकोनॉमी से 10 विकेट लिए हैं। पिछले सीजन में 14 मैचों में 7.37 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट लिए हैं।
राशिद खान गुजरात के दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले 8 मैचों में 7.26 की इकोनॉमी रेट से 8 विकेट लिए हैं। वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। वह अब तक 136.96 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है।
खलील अहमद दिल्ली कैपिटल्स के दूसरे टॉप विकेट टेकर हैं। अब तक खेले 8 मैचों में 9.03 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट ले चुके हैं।