सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सेंटर फॉर रिसर्च एंड इंडस्ट्रियल स्टाफ परफॉर्मेंस, भोपाल में कौशल विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्किल टेस्ट एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की 14 प्रयोगशालाओं में आयोजित इस प्रतियोगिता में 90 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न ट्रेडों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। किसी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स का प्रभावी उपयोग किया, तो किसी ने पावर इलेक्ट्रॉनिक्स में सर्किट टेस्टिंग और ट्रबलशूटिंग का प्रदर्शन किया। कंप्यूटर नेटवर्किंग में प्रतिभागियों ने LAN कनेक्टिविटी स्थापित कर अपनी दक्षता दिखाई, वहीं फोटोग्राफी एवं ग्राफिक डिजाइनिंग के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

विश्व युवा कौशल दिवस पर क्रिस्प में कौशल परीक्षा आयोजित

फैशन डिजाइनिंग प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रतिभागियों ने मात्र दो घंटे में सूट की कटिंग, डिजाइनिंग एवं सिलाई का कार्य पूर्ण किया। इसके अलावा मैकेनिकल ड्राइंग, लाइब्रेरी ऑटोमेशन, IoT, सोलर, सीएनसी, ब्लॉक प्रिंटिंग, सिलाई मशीन ऑपरेटर सहित विभिन्न ट्रेडों में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विभागाध्यक्षों ने प्रतिभागियों के कार्यों का मूल्यांकन किया तथा उन्हें उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अपने कौशल को और अधिक निखारने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विश्व युवा कौशल दिवस पर क्रिस्प में कौशल परीक्षा आयोजित

इस अवसर पर क्रिस्प के निदेशक अमोल वैद्य एवं सहायक महाप्रबंधक फैसल जाफरी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपने कौशल का प्रदर्शन करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रोजगारोन्मुख बनने के लिए प्रेरित करते हैं।

विश्व युवा कौशल दिवस पर क्रिस्प में कौशल परीक्षा आयोजित

कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन मेघा गजभिये द्वारा किया गया। आयोजन में डॉ. सुधीर कुमार जैन, डॉ. सांस्मृति मिश्रा, इरम, संदीप सरसे, मुकेश खरोनिया, कपिल श्रीवास्तव, अन्नपूर्णानंद तिवारी, आलोक देवांगन सहित सभी विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। सभी विभागों द्वारा एक से दो घंटे की व्यावहारिक कौशल परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों की दक्षता का मूल्यांकन वास्तविक कार्यों के माध्यम से किया गया।

विश्व युवा कौशल दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं में कौशल, नवाचार और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में क्रिस्प की एक सार्थक पहल रही।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अवसर #परफ #करन