आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली में कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक हो रही है। कांग्रेस मुख्यालय में हो रही इस बैठक में मध्यप्रदेश की बाकी 86 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो सकते हैं। कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को अपनी पहली सूची में 144 उम्मीदवार घोषित किए थे। बैठक में राजस्थान और छत्तीसगढ़ की सीटों के नामों पर भी चर्चा होगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अगुवाई में बुलाई गई बैठक में राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य और मप्र पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद हैं।
दिग्गी के पास 66 सीटों की जिम्मेदारी
लंबे समय से हार रही सीटों पर कांग्रेस की स्थिति को समझने और जिताऊ उम्मीदवारों को खोजने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी गई थी। दिग्विजय सिंह 66 सीटों के दौरे करके अपनी रिपोर्ट कमलनाथ को दो महीने पहले सौंप चुके हैं। इनमें से अभी 35 सीटों पर उम्मीदवार घोषित होना बाकी हैं।
दिग्विजय सिंह के टारगेट वाली ये सीटें बाकी
ग्वालियर, गुना, बीना, खुरई, रहली, सागर, रामपुर बघेलान, सिरमौर, देवतालाब, रीवा, देवसर, धौहनी, जय सिंहनगर मुड़वारा, जबलपुर कैंट, पनागर, होशंगाबाद, पिपरिया, सांची, कुरवाई, गोविंदपुरा, सारंगपुर, शुजालपुर देवास, खातेगांव, बागली, हरसूद, खंडवा, बुरहानपुर, बदनावर, इंदौर -5, उज्जैन दक्षिण, रतलाम ग्रामीण, नीमच जावद।
MP में कांग्रेस के 144 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी
मप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी कर दी है। 96 विधायकों में से 69 को फिर से मौका दिया है। कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे। कांतिलाल भूरिया की जगह उनके बेटे विक्रांत को टिकट दिया है।