सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साईं महिला महाविद्यालय, भोपाल के संगीत विभाग एवं शिक्षा विभाग तथा सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वाधान में "दो स्वर कोकिलायें" कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत की दो महान गायिकाओं, भारत रत्न लता मंगेशकर जी और सबसे वर्सेटाइल सिंगर आशा भोसले के जन्मोत्सव को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर संस्था की निदेशक डॉ प्रतिभा सिंह,प्राचार्य डॉ रेनू मिश्रा , विधि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजू बाजपेई ,समस्त प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 'ओपन माइक' रहा, जहाँ निदेशक महोदया, प्राचार्या महोदया, विधि प्राचार्या, वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने लता और आशा जी के अमर गीतों की सुमधुर प्रस्तुती दी। इस आयोजन ने सिद्ध कर दिया कि संगीत केवल मनोरंजन का साधन नहीं है अपितु दो पीढ़ियों को जोड़ने वाला एक सेतु है।

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #शकर #सबस #समर #वलन #सतयसई