सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : गांधी भवन, भोपाल के सम्मानित सचिव एवं गांधीवादी विचारों के प्रति समर्पित अंकित मिश्रा का कार्यालय में आत्मीय आगमन हुआ। इस अवसर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव विनोद सेन ने उनका आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मिश्रा से भेंट को उन्होंने अपने लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का क्षण बताते हुए कहा कि गांधीवादी विचारों और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व से संवाद सदैव प्रेरणादायी होता है। इस अवसर पर विनोद सेन ने अंकित मिश्रा को जननायक राहुल गांधी जी के जीवन, विचारों और संघर्षों पर आधारित पुस्तक भेंट की। दोनों के बीच महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, सद्भाव, सामाजिक न्याय तथा समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति संवेदनशीलता जैसे मूलभूत विचारों को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। विनोद सेन ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन केवल स्वतंत्रता आंदोलन तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके विचार भी समाज और राष्ट्र के लिए उतने ही प्रासंगिक हैं। गांधी जी ने सत्य और अहिंसा को जीवन का आधार बनाकर सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और कमजोर तथा वंचित वर्गों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया। वर्तमान समय में जब समाज को आपसी विश्वास, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को और मजबूत करने की आवश्यकता है, तब गांधी जी के विचार नई दिशा और प्रेरणा प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचारों पर संवाद केवल विचारों का आदान-प्रदान नहीं, बल्कि अपने सामाजिक दायित्वों को समझने और उन्हें जीवन में उतारने का माध्यम भी है। अंकित मिश्रा के साथ हुई यह आत्मीय मुलाकात गांधीवादी मूल्यों, सामाजिक न्याय और समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों को लेकर एक प्रेरणादायी संवाद रही। विनोद सेन ने अंकित मिश्रा के आत्मीय आगमन एवं सार्थक संवाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #भवन #समर #आगमन #अवसर #गधवद