सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने भूमि अमृत 2.0 योजनांतर्गत विभिन्न विकास कार्यों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ग्राम बागमुगलिया, तहसील कोलार स्थित भूमि को सीवेज एसटीपी एवं आईपीएस निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त शर्मा ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर आयुक्त शिवराज वर्मा, उपायुक्त राजस्व भारती देवी मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संभागायुक्त शर्मा ने ग्राम-शहर भोपाल, तहसील हुजूर, शहर वृत्त स्थित 6.240 हेक्टेयर भूमि को झुग्गी मुक्त भोपाल, सुराज नीति एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहरी गरीबों के लिए आवास निर्माण हेतु भूमि नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम आचारपुरा में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना के लिए भूमि औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संभागायुक्त ने ग्राम कोटरा सुल्तानाबाद, टीटी नगर स्थित भूमि को मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के कार्यालय भवन निर्माण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के पक्ष में आवंटित करने संबंधी नक्शे पुन: संशोधित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त शर्मा ने ग्राम हिनोतिया आलम, तहसील कोलार तथा ग्राम बेहटा बैरागढ़ स्थित भूमि को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास निर्माण के लिए नगर निगम भोपाल के पक्ष में आवंटित किए जाने हेतु पुन: प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

अमृत 2.0 के विकास कार्यों हेतु भूमि आवंटन निर्देश

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #तहस #एसट #आईप #नगर #अमत20