सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान एवं 'सेवा सेतु' अभियान के संयुक्त तत्वावधान में जनकल्याण तथा जनसमस्या निवारण के लिए सिकंदराबाद (फंदा) में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक हुजूर रामेश्वर शर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रमोद राजपूत, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जिला पंचायत) ईला तिवारी सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: विधायक शर्मा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर निरंतर कार्य कर रही है। शासन का प्रमुख ध्येय है कि किसानों से जुड़ी सामग्री एवं संसाधन सीधे उनके पास उपलब्ध रहें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शासन की कल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं का पारदर्शी लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक अनिवार्य रूप से पहुंचे। हितग्राहियों को स्वीकृत पत्रों व आर्थिक सहायता का वितरण शिविर के दौरान विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र एवं सहायता राशि प्रदान की गई। राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत सुश्री मीना सिंह एवं प्रीति सिंह को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण/शहरी) तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
विद्यार्थियों की मांग पर पुस्तकालय (लाइब्रेरी) निर्माण के निर्देश कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने शिविर के दौरान स्थानीय छात्र-छात्राओं से संवाद किया। विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन के लिए लाइब्रेरी निर्माण की मांग रखे जाने पर कलेक्टर मिश्रा ने संवेदनशीलता दर्शाते हुए सिकंदराबाद में शीघ्र ही एक सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय स्थापित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय स्टॉल्स जनकल्याणकारी शिविर में शासन के प्रमुख विभागों द्वारा पृथक-पृथक स्टॉल्स लगाए गए थे। इन स्टॉल्स के माध्यम से आमजन को विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का परीक्षण कर समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया।
Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #जनसमस #करण #एनएन #टवर #आईट #जनव #जनकल #सकदरब