सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत कहानी लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिमा यादव ने कहा कि हम हिंदी पखवाड़ा मना अवश्य रहे हैं, किंतु हिंदी के प्रति सम्मान तथा उसके संवर्धन के लिए विद्यार्थियों का दायित्व है कि वे रचनात्मक कार्यों एवं दैनिक कामकाज में हिंदी के प्रयोग को सहज बनाएं तथा हिंदी के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक मजबूत करें।

भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. निशा जैन ने कहा कि सभी भाषाएं अपने आप में समृद्ध हैं। यदि हम अपनी भाषा को सम्मान देंगे और हिंदी बोलने पर गर्व करेंगे, तो समाज एवं देश में हिंदी को सम्मान प्राप्त होगा तथा विश्व में भी हिंदी अपनी महत्ता का परचम लहराएगी।

कहानी लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. अपर्णा बादल, डॉ. मोनिका सिंह एवं डॉ. पल्लवी पांडे रहीं।

भाषण प्रतियोगिता का निर्णय डॉ. नेहा चौधरी, डॉ. गोविंद मंसूरे एवं डॉ. प्राची सिंह द्वारा किया गया।

प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. कृष्ण बिहारी, डॉ. मोनिका सिंह एवं डॉ. गोविंद मंसूरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग सुश्री प्रज्ञा मालवीय का रहा।

कार्यक्रम का संचालन एम.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा दीपा शर्मा ने किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम

कहानी लेखन प्रतियोगिता

प्रथम — दीपा शर्मा, द्वितीय — अंजलि गुर्जर


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #पखव #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #सहभ #अवसर