गुना । जिला मुख्‍यालय पर संचालित विशेष स्‍कूल तथा नशामुक्ति केन्‍द्र संस्‍था मन मेंटल हेल्थ अवेयरनेस एंड नेटवर्किंग समिति, ग्रीन पार्क कालोनी, भुल्‍लनपुरा वायपास रोड गुना का कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. कलेक्‍टर तथा उपसंचालक सामाजिक न्‍याय विभाग गुना श्रीमती सौनम जैन द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्‍था द्वारा संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया जाकर संस्‍था में प्रवेशित मानसिक दिव्‍यांग बच्‍चों से भेट की।

साथ ही संस्‍था में पदस्‍थ स्‍टॉफ से भी चर्चा कर आवश्‍यक जानकारियां प्राप्‍त की। विशेष स्‍कूल में अध्‍ययनरत दिव्‍यांग मानसिक छात्र /छात्राओं को विशेष शिक्षकों द्वारा ऑनलाईन होम विजिट के माध्‍यम से शिक्षण/ प्रशिक्षण दिया जाता है। नशामुक्ति के क्षेत्र में परामर्श दिया जाकर ओ.पी.डी. के माध्‍यम से उपचार किया जाता है। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर फ्रेंक नोबल ए. द्वारा संस्‍था को आवश्‍यक व्‍यवस्‍थाओं एवं नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश दिये गये।