ITDC India e-Press / Agencies

सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : उद्यम संवाद में स्थानीय उद्यमियों की समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत भोपाल के नारियलखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान एडीएम प्रकाश चंद्र शाक्य के मार्गदर्शन में एक महत्वपूर्ण ‘उद्यम संवाद’ सत्र का आयोजन किया गया। इस संवाद में काली परेड और स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के 25 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सत्र के दौरान उद्यमियों ने अपने क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और सुझावों को प्रमुखता से रखा। एडीएम प्रकाश चंद्र शाक्य ने सभी उद्यमियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस संवाद से स्थानीय व्यापारियों और उद्यमियों में शासन-प्रशासन के प्रति सकारात्मक विश्वास और उत्साह देखने को मिला।


Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #समस #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #यलख #गदर