सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख तय करने की मांग की है। पार्टी ने पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि तय समय में प्रदर्शन की अनुमति और तारीख नहीं दी गई, तो वह आंदोलन को लेकर अगला कदम घोषित करेगी। यह विरोध मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं के खिलाफ किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाना चाहती है।

सीजेपी के सह-संयोजक सौरव दास ने कहा कि पुलिस आमतौर पर प्रदर्शन की अनुमति के लिए 10 दिन पहले आवेदन करने को कहती है। अब पार्टी ने पुलिस से ही तारीख और समय बताने की मांग की है। सोमवार, 12 अक्टूबर को पार्टी के नेता इस संबंध में दिल्ली पुलिस से संपर्क करने वाले हैं। इससे पहले 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर की ओर मार्च करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया था। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके और अन्य नेताओं को भी हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।

रिहाई के बाद दीपके ने कहा कि वह गिरफ्तारी से डरने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ी तो उन्हें 100 बार जेल में डाल दिया जाए, फिर भी वे अपनी मांगें उठाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रदर्शन को लेकर सख्ती बरती है। एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों और चुनाव आयोग के बीच भी मतदाता सूची में नामों की कटौती को लेकर विवाद जारी है।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #एनएन #टवर #आईट #जनत #रदर #करन #समय #ककरचप