सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं से मुलाकात करने से इनकार कर दिया है। विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय मांगा था। सीजेआई कार्यालय की ओर से ईमेल के माध्यम से उन्हें फैसले की जानकारी दी गई। बताया गया कि जिन मुद्दों को उठाया जाना है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में न्यायिक प्रक्रिया के बजाय सीधे मुलाकात करना उचित नहीं होगा। हालांकि, विपक्षी नेता इन मुद्दों पर याचिका दायर करने के लिए स्वतंत्र हैं और उनकी याचिका संबंधित मामलों के साथ सुनी जा सकती है।

राहुल गांधी ने सोमवार, 12 अक्टूबर को विपक्षी दलों के साथ सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की घोषणा की थी। विपक्ष की योजना सीजेआई को ज्ञापन सौंपकर कथित वोट चोरी पर रोक लगाने, एसआईआर प्रक्रिया रोकने और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने की थी। कांग्रेस ने इस मार्च को लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा अभियान बताया है।

इस बीच, दिल्ली में मार्च को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। अधिकारियों ने यातायात प्रतिबंध लगाए हैं और सुरक्षा कारणों से कुछ मेट्रो स्टेशन भी बंद किए गए हैं। विपक्षी दलों का कहना है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े सवालों पर जवाबदेही जरूरी है। वहीं, चुनाव आयोग का कहना है कि पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को सही करना है और जिन पात्र मतदाताओं के नाम छूट गए हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत नाम जुड़वा सकते हैं।


Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Cji #एनएन #टवर #आईट #करन #इनक #मतद #CJIनवपक