सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : महाराष्ट्र PSC पेपर लीक जांच के लिए कमेटी बनी, 10 दिन बाद प्रदर्शन खत्म
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं की जांच के लिए राज्य सरकार ने पांच सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति गठित की है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे को समिति का सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दिलीप भोसले समिति की अध्यक्षता करेंगे। समिति को जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। इसका उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच करना और आयोग की कार्यप्रणाली में सुधार के सुझाव देना है।
पुणे में एमपीएससी अभ्यर्थी पिछले 10 से 11 दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। उनकी प्रमुख मांगों में कथित पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार के खिलाफ कार्रवाई और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना शामिल था। रविवार देर रात सरकार के प्रतिनिधियों और प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों के बीच बातचीत के बाद कई मांगों पर सहमति बनी।इसके बाद आयोग के अध्यक्ष विवेक भीमनवार ने जांच पूरी होने तक छुट्टी पर जाने की घोषणा की। प्रदर्शनकारियों की मांग पर आंदोलन के दौरान दर्ज मामलों को वापस लेने और वर्ष 2027 की समूह-सी भर्ती परीक्षा में पदों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया है। सरकार के फैसलों के बाद अभ्यर्थियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। हालांकि, पेपर लीक के आरोपों की पुष्टि और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई अब जांच समिति की रिपोर्ट तथा आगे की सरकारी कार्रवाई पर निर्भर करेगी।
Hashtags: #NationalIndia #Bhopal #Psc #रदर #एनएन #टवर #आईट #Mpsc #सरक #महरषट