सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुक्रवार को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की बैक इंजरी का स्कैन किया गया। अगले 24 घंटे में उनकी रिपोर्ट आएगी। इसके बाद सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्पेशलिस्ट अपनी रिपोर्ट अजित अगरकर की लीडरशिप वाली सिलेक्शन कमेटी को भेजेंगे। चैंपियंस ट्रॉफी में बुमराह का खेलना या न खेलना इसी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा। फिलहाल वे स्क्वॉड में शामिल हैं।
TOI के मुताबिक, रिपोर्ट आने के बाद न्यूजीलैंड के डॉक्टर रोवन स्काउटन की राय भी ली जा सकती है। जब जनवरी में बुमराह ने पहला स्कैन कराया था, तो रिपोर्ट डॉ स्काउटन के साथ साझा की गई थी और इस बार भी उन्हें सूचित किए जाने की संभावना है।
बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया था। हालांकि सीरीज शुरू होने से एक दिन पहले उनकी जगह वरुण चक्रवर्ती को शामिल किया गया है।

18 जनवरी को भारतीय टीम का ऐलान किया था भारत की सिलेक्शन कमेटी ने 18 जनवरी को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह को भी टीम में शामिल किया गया था। सिलेक्शन कमेटी बुमराह के बैकअप के लिए अर्शदीप सिंह को रखा था।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए थे बुमराह बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें टेस्ट के दौरान चोटिल हो गए थे। उन्हें पीठ की समस्या थी। इस वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी आराम दिया गया। हालांकि, इंग्लैंड के खिलाफ 12 जनवरी को अहमदाबाद में होने वाले तीसरे वनडे के लिए उन्हें चुना गया है।
भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश से भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी में अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम का दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान और तीसरा मुकाबला 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा।
भारत को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है। टूर्नामेंट के 2 सेमीफाइनल 4 और 5 मार्च को होंगे। वहीं, 9 मार्च को फाइनल खेला जाएगा।
#जसप्रीतबुमराह #बुमराहचोट #क्रिकेटन्यूज #भारतीयक्रिकेट #टीमइंडिया #खेलसमाचार