आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद भोपाल जिले की 3 विधानसभा की तस्वीर क्लियर हो गई। कांग्रेस ने भोपाल की नरेला सीट से मनोज शुक्ला, भोपाल मध्य से आरिफ मसूद और बैरसिया से जयश्री हरिकरण को उम्मीदवार बनाया है। इनका मुकाबला नरेला से विश्वास सारंग, बैरसिया में विष्णु खत्री और भोपाल मध्य पर ध्रुवनारायण सिंह से होगा।

कांग्रेस ने भोपाल उत्तर, भोपाल दक्षिण पश्चिम और हुजूर सीटों को होल्ड रखा है। वहीं, भाजपा दक्षिण-पश्चिम सीट को छोड़कर गोविंद पुरा से कृष्णा गौर, हुजुर से रामेश्वर शर्मा और भोपाल उत्तर से आलोक शर्मा को कैंडिडेट्स घोषित कर चुकी है।

संजीव के चक्कर पीसी की टिकट अटकी

भोपाल जिले की 7 में से 4 सीटें अभी होल्ड रखी हैं। कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली भोपाल उत्तर सीट में पारिवारिक खींचतान के चलते होल्ड रखा है। कांग्रेस के कब्जे वाली दक्षिण-पश्चिम में भी पेंच फंसा हुआ है। भोपाल में बीजेपी का अभेद्य किला बनी गोविंदपुरा सीट पर भी प्रत्याशी अभी घोषित नहीं किया है। वहीं, दक्षिण-पश्चिम सीट पर कांग्रेस के पीसी शर्मा विधायक हैं। इस सीट पर कांग्रेस और बसपा के टिकट पर 2 बार चुनाव लड़ चुके संजीव सक्सेना दावेदारी कर रहे हैं। संजीव के चक्कर में इस सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

2018 में 4-3 का रहा था भाजपा-कांग्रेस में मुकाबला

विधानसभा चुनाव 2018 में भोपाल जिले की 7 विधानसभा सीट में से 4 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत का स्वाद चखा था। भाजपा के विष्णु खत्री बैरसिया से, विश्वास सारंग नरेला सीट से, हूजूर सीट से रामेश्वर शर्मा और गोविंदपुरा सीट पर कृष्णा गौर ने जीत दर्ज की थी। चारों ही सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों का सीधा मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवारों से था। वहीं भोपाल दक्षिण पश्चिम सीट से कांग्रेस के पीसी शर्मा, भोपाल मध्य सीट से आरिफ मसूद और भोपाल उत्तर सीट से आरिफ अकील ने भाजपा उम्मीदवारों को हराया था।

राजधानी भोपाल की सात सीटों में से BJP 6 पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। सिर्फ दक्षिण-पश्चिम सीट पर BJP का चेहरा घोषित होना बाकी है। कांग्रेस की बात करें तो अब तक एक भी सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है।