भोज विश्वविद्यालय में बिजनेस प्लान पोस्टर एवं डेमो डे आयोजित
सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मध्य प्रदेश भोज (मुक्त) विश्वविद्यालय भोपाल के इन्क्यूबेशन सेंटर एवं इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में डेमो डे एवं बिजनेस प्लान पोस्टर प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नवाचारकर्ताओं को अपने व्यावसायिक विचारों को प्रस्तुत करने तथा विशेषज्ञों एवं मेंटर्स से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम का आयोजन इन्क्यूबेशन सेंटर की प्रभारी निदेशक शुचि मिश्रा के निर्देशन में किया गया। पोस्टर प्रस्तुतीकरण के अंतर्गत फूड टेक्नोलॉजी सोलर पैनल कृषि आधारित व्यवसायिक विचार एवं वेस्ट मैनेजमेंट जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित बिजनेस प्लान प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान मेंटर लिंकज की प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभागियों को अनुभवी विशेषज्ञों एवं उद्योग जगत से जुड़े मेंटर्स से जोड़ने का प्रयास किया गया जिससे वे अपने व्यावसायिक विचारों को व्यवहारिक रूप दे सकें। विशेषज्ञों ने प्रस्तुत योजनाओं का मूल्यांकन करते हुए आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर विभा मिश्रा प्रज्ञा शुक्ला सुनीता पमनानी भारती शर्मा शिवांगी दुबे एवं निधि रावल गौतम ओर विद्यार्थी उपस्थित रहे ।

भोज विश्वविद्यालय में बिजनेस प्लान पोस्टर एवं डेमो डे आयोजित
भोज विश्वविद्यालय में बिजनेस प्लान पोस्टर एवं डेमो डे आयोजित

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #करण #रकर #अपन