सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : श्री सत्य साई महिला महाविद्यालय, भोपाल के स्नातकोत्तर हिन्दी एवं अंग्रेजी विभाग द्वारा भारतीय ज्ञान परंपरा पर केन्द्रित शोध विषयक विभागीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में भाषा एवं साहित्य से जुड़े विभिन्न विषयों की भारतीय ज्ञान परंपरा में अन्तर्निहित विकास यात्रा की समृद्ध श्रृंखला की चर्चा की गई ।

शोध करने हेतु पुस्तकालय ले जाकर पुस्तकों में संबंधित सामग्री को ढूँढ़ना, रेखांकित करना, संदर्भानुसार यथास्थान प्रयोग कर अपने शोध को प्रामाणिक बनाना, शोध में आने वाली समस्याओं और समाधानों पर प्रकाश डालना आदि शोध – कौशल बिन्दुओं में छात्राओं को प्रशिक्षित करने का सुरुचिपूर्ण प्रयास किया गया तथा प्रामाणिक शोध के महत्व से परिचित करवाते हुए ज्ञान परंपरा को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त आधार बताया। इस संगोष्ठी द्वारा शोध- कौशल प्रशिक्षण के पश्चात् स्नातकोत्तर हिन्दी व अंग्रेजी की छात्राओं ने अपने विषयों एवं पाठ्यक्रम से संबंधित शोध आलेख लिखने का सफल प्रयास किया और अपने शोध आलेख का पीडीएफ व पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया। यह संगोष्ठी छात्राओं में शोध दृष्टि विकसित करने का अभिनव प्रयोग था जो छात्राओं को रटने की परंपरा से अलग हटकर, अध्ययन करने, खोजने और अपने विचारों को प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत करने में समर्थ बनाएगा।यह संगोष्ठी हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष अनुपमा चौहान व अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष मेघा सिंह के सफल निर्देशन व हिन्दी विभाग की प्राध्यापिकाओं मनीषा त्रिपाठी, अनुराधा सिंह, अनीता तिवारी व अंग्रेजी प्राध्यापिका आकांक्षा के सक्रिय मार्गदर्शन में संपन्न हुई।