आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में न्यूयॉर्क पुलिस की एक चार्जशीट सामने आई है। इसमें एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर पन्नू की हत्या की साजिश का आरोप है। भारत के एक CRPF अफसर ने उसे पन्नू की हत्या की प्लानिंग करने को कहा था।
बुधवार देर रात को सामने आई चार्जशीट में लिखा है कि भारतीय अफसर के कहने पर निखिल ने एक अपराधी से पन्नू के मर्डर के लिए कॉन्टैक्ट किया, लेकिन असल में वह एक अमेरिकी एजेंट था। इस एजेंट ने निखिल की पहचान एक और अंडरकवर अधिकारी से कराई, जिसने पन्नू का मर्डर करने की बात कही। इसके लिए करीब 83 लाख रुपए में डील हुई थी।
न्यूयॉर्क पुलिस की चार्जशीट सामने आने के अगले दिन यानी गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- हम पन्नू की हत्या की कोशिश के मामले में भारतीय अधिकारी के शामिल होने को लेकर जांच कर रहे हैं। इसके लिए हाई-लेवल कमेटी भी बनाई गई है। ये बेहद चिंता का विषय है और भारत सरकार की पॉलिसी के खिलाफ है।
निखिल के संपर्क में रहा CC-1 भारत में CRPF का अफसर
चार्जशीट के मुताबिक, भारतीय अफसर ने ये भी बताया था कि वो भारत की सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स यानी CRPF में काम करता है। हालांकि उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। उसे CC-1 कहा गया है। उसे सीनियर फील्ड अफसर बताया गया है, जिसके जिम्मे सिक्योरिटी मैनेजमेंट और इंटेलिजेंस का काम है। उसे आर्ट ऑफ वॉर में ऑफिसर लेवल की ट्रेनिंग मिली है और हथियार चलाना भी सिखाया गया है।
चार्जशीट में कहा- हत्या के लिए अमेरिकी एजेंट से डील की
चार्जशीट में लिखा है कि भारतीय अधिकारी के कहने पर निखिल ने एक अपराधी से पन्नू के मर्डर के लिए कॉन्टैक्ट किया, लेकिन असल में यह एक अमेरिकी एजेंट था। इस एजेंट ने निखिल की पहचान एक और अंडरकवर अधिकारी से कराई, जिसने हत्या को अंजाम देने की बात कही।
चार्जशीट में लिखा- मर्डर की डील ₹83 लाख में, एडवांस पेमेंट भी
पन्नू की हत्या के लिए करीब 83 लाख रुपए की डील हुई थी। डील होने के बाद भारतीय अधिकारी CC-1 ने गुप्ता को पन्नू के न्यूयॉर्क वाले घर का पता, उसका फोन नंबर और उसकी दिनचर्या से जुड़ी पूरी जानकारी दी। गुप्ता ने इसे बाकी लोगों तक पहुंचाया। चार्जशीट में पन्नू की हत्या के लिए एडवांस पेमेंट करने का भी जिक्र है। पुलिस ने एक फोटोग्राफ भी चार्जशीट में शामिल किया है। इसमें कार में बैठे एक व्यक्ति के हाथ में अमेरिकी करेंसी दिख रही है।