सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: भारत और बांग्लादेश के बीच 50 साल बाद जमीन की अदला-बदली हुई है। बांग्लादेश के लोगों ने इसे ईद का तोहफा बताया है। भारत ने बांग्लादेश को सीमावर्ती ठाकुरगांव के रानीशंकोई उपजिला की 56.86 एकड़ जमीन सौंपी है। इसके जवाब में भारत को भी बांग्लादेश से 14.68 एकड़ जमीन हासिल हुई है।
भारत की ओर से BSF (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) और बांग्लादेश की ओर से BGB (बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश) के बीच फ्लैग मीटिंग में जमीनों की अदला बदली हुई। भारत और बांग्लादेश के बीच 1974 में जमीनों की अदला-बदली का समझौता हुआ था, लेकिन रानीशंकोई को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
अभी सरकारी जमीन, हकों के बारे में फैसला बाद में होगा
बांग्लादेश को भारत से मिली जमीन अभी खास खातियान (सरकारी जमीन) कहलाएगी। इस जमीन में से 48.12 एकड़ खेती योग्य, 6.87 एकड़ चाय बगान व 1.87 नदी पेटा काश्त की है। BGB के कैप्टन ले.कर्नल तंजीर अहमद का कहना है कि दोनों देशों के बीच जमीन की अदला-बदली सौहार्दपूर्ण तरीके से हुई है। हमें तो ईद का तोहफा मिल गया। इसके लिए हम BSF का शुक्रिया अदा करते हैं। अब तक हम भारत के हिस्से में अपनी जमीन के बारे में बुजुर्गों से सुना करते थे, अब हम वहां जाकर खेती कर पाएंगे।
आठ अन्य जिलों में सर्वे से भूमि का बंटवारा होगा
बांग्लादेश के 8 अन्य जिलों में भूमि के बंटवारे के लिए सर्वे प्रस्तावित है। इससे दोनों देशों के बीच भूमि का बंटवारा हो सकेगा। सर्वे में BSF, BGB के साथ अन्य एजेंसियां भी शामिल होंगी। सर्वे साल के अंत तक पूरा होगा।
बांग्लादेश में भारतीय सामानों के बहिष्कार के खिलाफ PM हसीना:बोलीं- पहले अपनी बीवियों की भारतीय साड़ियां जलाओ
बांग्लादेश में विपक्षी पार्टियों के कथित ‘इंडिया आउट’ कैंपेन को लेकर वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुप्पी तोड़ी है। मंगलवार को बांग्लादेश के तेजगांव में आवामी लीग के पार्टी ऑफिस में एक कार्यक्रम के दौरान हसीना ने विपक्ष पर तंज कसा।
उन्होंने कहा- उनकी (विपक्षी नेता) पत्नियों के पास कितनी भारतीय साड़ियां हैं? जब वो लोग अपने पार्टी ऑफिस के बाहर अपनी बीवियों की साड़ियां जलाएंगे, तभी ये साबित होगा कि वो भारत में बनी चीजों का बॉयकॉट कर रहे हैं।