सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाभा विश्वविद्यालय भोपाल में धूमधाम से आयोजित हुए विविध कार्यक्रम ग्रीन वर्टिकल वॉल का हुआ उद्घाटन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भाभा विश्वविद्यालय भोपाल में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के निर्माण को समर्पित विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण पर्यावरण जागरूकता अभियान संगोष्ठी एवं विशेष रूप से विकसित ग्रीन वर्टिकल वॉल का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रगेश अग्रवाल (निर्देशक एक्सीलेंस कॉलेज) संजय गोयल (ज्वाइंट डायरेक्टर शिक्षा विभाग म प्र शासन) डॉ पी एन सिंह ( सलाहकार आर के डी एफ यूनिवर्सिटी) सुनील पाटिल(मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर के डी एफ यूनिवर्सिटी) रत्नेश जैन ( डायरेक्टर आर के डी एफ यूनिवर्सिटी )द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित ग्रीन वर्टिकल वॉल का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह वर्टिकल वॉल न केवल परिसर की सुंदरता को बढ़ाएगी बल्कि वायु गुणवत्ता में सुधार तापमान नियंत्रण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्य अतिथि ने इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों और समाज में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के सीईओ कुलपति प्रति कुलपति कुलसचिव अधिष्ठाताओं विभागाध्यक्षोंप्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निर्धारित की गई।
आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण जलवायु परिवर्तन जैव विविधता संरक्षण एवं सतत विकास के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और वैश्विक तापमान की चुनौती से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण जागरूकता से संबंधित संदेशों एवं नारों के माध्यम से हरित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, जल संरक्षण करने तथा स्वच्छता बनाए रखने का ओर अगस्त 2026तक 1101 पौधे लगाने का संकल्प लिया।
अंत में विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाभा यूनिवर्सिटी भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन करती रहेगी।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जागरूकता हरित विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण बना।

विश्व पर्यावरण दिवस का भाभा विश्वविद्यालय में आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस का भाभा विश्वविद्यालय में आयोजन

Hashtags: #MadhyaPradeshState #Bhopal #Desksource #वरण #एनएन #टवर #DeskSource #आईट #अवसर #समर