सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे ताकतवार सेना है। वहीं अमेरिका सैन्य क्षमता के मामले में सबसे शक्तिशाली देश है। संबंधी डेटा रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ‘सैन्य ताकत सूची-2024’ में दुनिया के 145 देशों की सेनाओं की क्षमताओं का विश्लेषण कर रैंकिंग जारी की है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे पर चीन का नाम है। इस लिस्ट में 60 से ज्यादा पैमानों के आधार पर रैंकिंग की गई है। इसमें सैनिकों की संख्या, हथियार, फाइनेंस, लोकेशन और रिसोर्स जैसे फैक्टरों को ध्यान में रखा गया है। वहीं पाकिस्तान के पास दुनिया की 9वीं सबसे ताकतवर सेना है।

भारत के पास 25.27 लाख पैरा मिलिट्री सैनिक

पाकिस्तान से तुलना की जाए तो हमारे पास उनसे तीन गुना ज्यादा सैनिक हैं। भारत के पास पैरा मिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है। भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं। वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है। भारत के पास 4641 टैंक और 606 लड़ाकू विमान हैं। जबकि पाकिस्तान के पास 3742 टैंक और 387 लड़ाकू विमान हैं।

नेवी की क्षमता के मामले में भी पाकिस्तान हमसे काफी पीछे है। हालांकि, पाकिस्तान के पास 57 अटैक हेलिकॉप्टर्स हैं, जबकि भारत के पास इनकी संख्या सिर्फ 40 है। ग्लोबल फायर पावर ने देशों की पावर इंडेक्स के हिसाब से यह रैंकिंग तय की है। किसी देश की कुल मारक क्षमता को पावर इंडेक्स कहा जाता है। जिस देश का पावर इंडेक्स जितना कम होता, उसकी सेना उतनी ही ज्यादा शक्तिशाली होगी।