आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा करने वाला तालिबान चित्राल नदी (कुनार नदी) पर बांध बनाना चाहता है। तालिबान शासन ने घोषणा की है कि डेम बनाने में वह भारतीय कंपनी की मदद मांग रहा है। डेम बनने से 45 मेगावाट बिजली बनेगी और 34,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। इस ऐलान के बाद पाकिस्तान में बौखलाहट सामने आई।
बलूचिस्तान के सूचना मंत्री जान अचकजई ने चेतावनी दी, ‘अगर पाकिस्तान को शामिल किए बगैर तालिबान इस बांध पर आगे बढ़ेगा तो इसे दोनों देशों के बीच जंग की शुरुआत का पहला कदम माना जाएगा।’ पाकिस्तान की इस धमकी की बड़ी वजह है- अगर तालिबान योजना में सफल रहा तो खैबर पख्तूनख्वा के 20 लाख लोगों को पानी मिलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि कुनार का पानी काबुल नदी में मिलता है, जो इस इलाके की पानी की जरूरतें पूरी करती है।