आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के लास वेगास की कोर्ट में महिला जज पर हमला हुआ। आरोपी ने अपनी बेंच से जज की चेयर पर छलांग लगाई और मारपीट करने लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना डिस्ट्रिक्ट काउंटी कोर्ट की है। आरोपी जेल भेजे जाने के फैसले से नाराज था, जिसके बाद उसने लात-घूंसों से जज की पिटाई की।