सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अमेरिका के इंडियाना राज्य में रविवार को एक भारतीय छात्र नील आचार्य की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह करीब 11:30 बजे पर्ड्यू यूनिवर्सिटी कैंपस पर एक शव दिखने की खबर मिली थी। इसके बाद पुलिस ने नील की मौत की पुष्टि की।

दरअसल, नील की मां गौरी आचार्य ने सोशल मीडिया परकरीब 12 घंटे से नील के गायब होने की जानकारी दी थी। उसे आखिरी बार तब देखा गया था जब शनिवार को वो कैब से कॉलेज पहुंचा था। इस पोस्ट के बाद शिकागो में मौजूद भारत के कॉन्सुलेट जनरल ने कहा था कि वो पर्ड्यू यूनिवर्सिटी से संपर्क में हैं। नील को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

मौत की वजह साफ नहीं

नील की मौत कैसे हुई फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस विभाग ने सभी स्टूडेंट्स और टीचर्स को ईमेल के जरिए नील की मौत की खबर दी। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट न्यूजपेपर पर्ड्यू एक्सपोनेंट के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने अपने ईमेल में बताया कि कैंपस में एक छात्र का शव मिला है, जिसकी पहचान नील के तौर पर हुई है। शव के पास नील का एक ID प्रूफ भी मौजूद था।

उसके दोस्त और रूममेट आर्यन खानोलकर ने कहा- नील एक अच्छा इंसान था और हमें सभी हमेशा उसे याद करेंगे। नील आचार्य साल 2022 से पर्ड्यू यूनिवर्सिटी के जॉन मार्टिंसन ऑनर्स कॉलेज में कंप्यूटर साइंस और डेटा साइंस में डबल मेजर कर रहा था। उसने स्कूल की पढ़ाई पुणे से पूरी की थी।

बेघर शख्स ने भारतीय छात्र पर हथौड़े से हमला किया

​​​​​​यह मामले ऐसे समय पर सामने आया है जब करीब 15 दिन पहले ही एक और अमेरिकी राज्य जॉर्जिया में एक भारतीय छात्र विवेक सैनी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले की जानकारी रविवार को सामने आई थी। फॉक्स न्यूज के मुताबिक 25 साल के छात्र विवेक के सिर पर एक बेघर शख्स ने हथौड़े से 50 बार वार किया था। विवेक एक फूड मार्ट में काम करता था।

उस स्टोर के बाहर एक बेघर शख्स आता था। विवेक और स्टोर के बाकी कर्मचारियों ने इस बेघर शख्स को रहने के लिए जगह दी थी। वह यहीं रहता था, लेकिन 16 जनवरी को विवेक ने जब उसे जगह खाली करने के लिए कहा तो वो गुस्से में आ गया और उसने विवेक की हत्या कर दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

अमेरिका में भारतीय मूल के परिवार की मौत:41 करोड़ के बंगले में मिले 3 शव; परिवार पर 83 करोड़ तक का कर्ज