सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अल्लू अर्जुन की ‘राका’ ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 92 कैमरे लगे

मुंबई। अभिनेता अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म ‘राका’ ने रिलीज से पहले ही गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिल्म ने ‘रियल-टाइम में सबसे ज्यादा लोगों के मोशन-कैप्चर’ का रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान एक ही समय में 37 कलाकारों को मोशन-कैप्चर तकनीक के जरिए रिकॉर्ड किया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इस उपलब्धि को 15 सितंबर 2026 को आधिकारिक तौर पर प्रमाणित किया।

इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए फिल्म की तकनीकी टीम ने एक विशेष मोशन-कैप्चर सिस्टम तैयार किया। सेट पर 92 ऑप्टिकल मोशन-कैप्चर कैमरों का इस्तेमाल किया गया। इन कैमरों की मदद से 37 कलाकारों की गतिविधियों को एक साथ और रियल-टाइम में रिकॉर्ड किया गया। कलाकारों की उम्र 4 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक थी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स निर्माताओं ने इसके लिए अलग मोशन-कैप्चर पाइपलाइन और वर्कफ्लो तैयार किया। इसमें कैमरा कैलिब्रेशन, नेटवर्किंग, सिंक्रोनाइजेशन, रियल-टाइम विजुअलाइजेशन और फेशियल कैप्चर जैसी तकनीकों को शामिल किया गया। रिकॉर्ड बनाने की शूटिंग फरवरी 2026 में हुई थी, जबकि आधिकारिक प्रमाणन सितंबर में हुआ।

‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं और फिल्म का निर्माण सन पिक्चर्स के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म को 2027 में रिलीज किए जाने की उम्मीद है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #पहल #अपन #सबस