सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने-चांदी में आज यानी 29 मई को तेजी देखने को मिल रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 10 ग्राम सोना 334 रुपए बढ़कर 72,625 रुपए पर पहुंच गया है।

वहीं चांदी आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। ये 1,160 रुपए महंगी होकर 94,280 रुपए प्रति किलो ग्राम बिक रही है। इससे पहले मंगलवार 28 मई को चांदी 93,120 रुपए प्रति किलो ग्राम पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,350 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,100 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,200 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,910 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,250 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 9 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 9,273 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 72,625 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 94,280 रुपए पर पहुंच गए हैं।

अगले एक साल में 85 हजार तक जा सकता है सोना

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी हेड अनुज गुप्ता के अनुसार आने वाले दिनों में भी सोने और चांदी में बढ़त देखने को मिल सकती है। अगले एक साल में सोने के दाम 80 हजार से 85 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी भी 1 लाख रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है।