सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ की विशेष स्क्रीनिंग मुंबई में आयोजित हुई। इस मौके पर आलिया का ग्लैमरस अंदाज चर्चा में रहा। फिल्म की स्क्रीनिंग में उनके पति रणबीर कपूर और सास नीतू कपूर समेत दोनों परिवारों के सदस्य पहुंचे और आलिया व शाहीन का समर्थन किया।
आलिया स्क्रीनिंग में चमकदार सिल्वर परिधान में नजर आईं, जिस पर रंग-बिरंगे फूलों की सजावट थी। रणबीर कपूर हल्के नीले रंग की शर्ट और ऑफ-व्हाइट पैंट में पहुंचे, जबकि नीतू कपूर काले ब्लेजर और सफेद टॉप में नजर आईं। तीनों ने साथ में तस्वीरें भी खिंचवाईं।
स्क्रीनिंग में आलिया के माता-पिता महेश भट्ट और सोनी राजदान भी मौजूद रहे। भट्ट और कपूर परिवार ने साथ में तस्वीरें खिंचवाईं। शाहीन भट्ट के साथ उनके मंगेतर ईशान मेहरा भी कार्यक्रम में नजर आए। इस पारिवारिक मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
‘डोंट बी शाय’ का निर्देशन श्रीति मुखर्जी ने किया है। फिल्म में आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती प्रमुख भूमिकाओं में हैं। आलिया और शाहीन ने इसे अपनी निर्माण कंपनी एटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया है। फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित हुई।
Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #उनक #बहन #मरस