सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस / आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने की कीमतों में आज यानी 9 मई को मामूली गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 21 रुपए सस्ता होकर 71,624 रुपए पर आ गया है।

हालांकि, आज चांदी की कीमत में बढ़त देखने को मिली है। एक किलो चांदी 754 रुपए महंगी होकर 82,296 रुपए प्रति किलोग्राम में बिक रही है। इससे पहले 8 मई को चांदी 81,542 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,310 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,160 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,150 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,160 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,150 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,160 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,210 रुपए है।

इस साल सोने-चांदी में दिखी शानदार तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 8,272 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 71,624 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 82,296 रुपए पर पहुंच गए हैं।

इस साल अब तक ऐसी रही सोने-चांदी की चाल

तारीख सोने की कीमत चांदी की कीमत

1 जनवरी     63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम    73,395 रुपए प्रति किलोग्राम

9 मई  71,624 रुपए प्रति 10 ग्राम    82,296 रुपए प्रति किलोग्राम

कल मनाई जाएगी अक्षय तृतीया, इस दिन सोना खरीदना शुभ

इस बार अक्षय तृतीया कल यानी 10 मई का है। इस दिन सोना सोना खरीदना खास शुभ माना जाता है। ज्योतिषियों के मुताबिक सुबह 9 से रात 9.30 तक सोना खरीद सकते हैं। इसके लिए 3 मुहूर्त रहेंगे। सोने की कीमतों में आ रही तेजी देखकर बिजनेस एक्स्पर्ट्स का कहना है कि इस अक्षय तृतीया पर सोना खरीदा तो अगले साल 20% तक रिटर्न मिल सकता है।