सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कआईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 12 अगस्त को मामूली तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 66 रुपए बढ़कर 69,729 रुपए पर आ गया। कल इसके दाम 69,663 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं, एक किलो चांदी 73 रुपए बढ़कर 80,336 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले कल चांदी 80,263 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,730 रुपए है।

मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,580 रुपए है।

कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,700 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 70,580 रुपए है।

चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,700 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,580 रुपए है।

भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 64,750 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 70,630 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 6 हजार रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार इस साल अब तक सोने के दाम 6,377 रुपए बढ़ चुके हैं। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए पर था, जो अब 69,729 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी के दाम 73,395 रुपए से बढ़कर 80,336 रुपए पर पहुंच गए हैं।