सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: 2014 में गायब हुए मलेशिया के विमान MH370 की गुत्थी कुछ दिनों में सुलझ सकती है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अब विमान की खोज शुरू की जाए, तो विमान कुछ ही दिनों में मिल सकता है। दरअसल, सितंबर में एरोस्पेस एक्सपर्ट जीन-लुक मरचंद और पायलट पैट्रिक ब्लेली ने रिसर्च के बाद उस नए क्षेत्र की जानकारी दी थी, जहां प्लेन के गायब होने की आशंका है।
ब्रिटेन की रॉयल एरोनॉटिकल सोसाइटी में दोनों एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि इस इलाके में 10 दिन के अंदर छानबीन पूरी की जा सकती है। मरचंद ने कहा- ये काम बहुत जल्द हो सकता है। जब तक फ्लाइट का मलबा नहीं मिल जाता, तब तक किसी को नहीं पता कि उसके साथ क्या हुआ था।
दोनों एक्सपर्ट्स ने ऑस्ट्रेलिया की ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, मलेशियाई सरकार और ओशन इनफिनिटी नाम की कंपनी से सर्च शुरू करने की अपील की है। एक्सपर्ट मरचंद ने कहा- मलेशियाई विमान की इस एकतरफा यात्रा को किसी अनुभवी पायलट ने अंजाम दिया होगा।