आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : 6 मार्च को लंदन में राहुल गांधी ने भारत पर अपनी बात रखी थी। तब BJP ने उन पर विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का आरोप लगाया था। अब 86 दिन बाद राहुल गांधी ने अमेरिका के सैन फ्रैंसिस्को में PM मोदी और भारत पर अपनी बात रखी है। इसके बाद एक बार फिर राहुल का विदेश दौरा विवादों में है।
बीते 9 साल में राहुल की 22 विदेश यात्राएं विवादित और सोशल मीडिया पर चर्चा में रही हैं। इनमें एक जर्मनी का वह दौरा भी जिसमें उन्होंने संसद में PM मोदी को गले लगाने का राज खोला था।
आज इस स्टोरी में राहुल की विदेश यात्राओं और उनसे जुड़े विवादों की पूरी कहानी जानेंगे…
नोट- राहुल गांधी की सभी विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी पब्लिक डोमेन में नहीं है। हालांकि 2019 में गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में बताया था कि राहुल गांधी ने 2015 से 2019 तक 247 विदेश दौरे किए जिनमें SPG से सिक्योरिटी कवर नहीं लिया।
इससे पहले 2017 में जब राजनाथ सिंह गृहमंत्री थे तो उन्होंने बताया था कि राहुल जून 2015 से जुलाई 2017 तक 72 दिनों के विदेश दौरे पर थे। जहां उन्होंने SPG की सुरक्षा नहीं ली थी।