आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : किसी अजनबी से एक छोटी सी मुलाकात या एक छोटी सी बातचीत कई बार हमें जीवन का सबसे अनमोल रिश्ता दे जाता है. एक महिला ने अपनी दोस्ती का एक ऐसा ही किस्सा शेयर किया है. महिला ने बताया कि कुछ साल पहले एक दिन एक बेकरी में एक अनजान आदमी ने
उससे बातचीत की और फिर उसने उस शख्स को कॉफी का ऑफर कर दिया. उस व्यक्ति और महिला की उम्र में 57 साल का अंतर था. पढ़िए पूरी कहानी
कहते हैं एज इज जस्ट ए नंबर आप आप खुद को जिस उम्र का सोचते हैं, आप वास्तव में उसी उम्र के होते हैं. आजकल ऐसी कई खबरें सामने आ रही हैं जिसमें दोस्ती और प्यार को लेकर लोगों की सोच बदली है. वो लोग किसी के साथ रिश्ता जोड़ने से पहले उम्र के फासले पर गौर नहीं करते हैं बल्कि उस व्यक्ति के साथ अपनी बॉन्डिंग का ध्यान रखते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ 34 साल की एक महिला के साथ जिसे एक बेकरी में 91 साल का शख्स मिला और आज वो उसका जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है |
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली यह महिला बताती है, ‘एक दिन स्थानीय बेकरी में मुझसे एक अजनबी ने ऐसे ही बातचीत शुरू कर दी जिसके बाद मैंने उसे कॉफी के लिए वहां बैठने के लिए कहा. वह मिलनसार और करिश्माई व्यक्तित्व का मालिक था इसलिए मैंने कुछ ऐसा करने का फैसला किया जो मैं आमतौर पर कभी नहीं करती हूं. मैंने उससे कॉफी और केक की ऑफर की. पहले उसने मना किया लेकिन मेरे बार-बार कहने पर वो तैयार हो गया.’
शादीशुदा महिला हूं, क्या यह सही है?
वो कहती हैं, एक नजरिए से देखा जाए तो यह निंदनीय लग सकता है. तीन बच्चों की एक विवाहित मां एक अजनबी के साथ अचानक कॉफी पर बैठी है लेकिन दूसरे नजरिए से देखा जाए तो ये गलत नहीं था.
‘आप देखिए वह आदमी ब्रायन 91 वर्ष का युवा था और मैं उस समय 34 साल की बुजुर्ग थी, हमारी उम्र में 57 साल का अंतर था.’
महिला कहती है, हमारी उम्र में अंतर होने के बावजूद ब्रायन और मैं जल्द ही करीबी दोस्त बन गए, जब हम धूप में बैठे दिन की खबरों पर बातें कर रहे थे तो मैंने ब्रायन से अपने बारे में बताने को कहा.
वो जिंदगी से भरपूर व्यक्ति थे
उन्होंने मुझे बताया कि वह एक किताब लिख रहे हैं और हाल ही में उन्होंने एक छोटे एकल इंजन वाले विमान में यात्रा की थी. जब मैंने उनसे बात कर रही थी तो मैंने उन्हें जीवन के प्रति जुनून से अभिभूत पाया |
ब्रायन बात करने और विचार व्यक्ति करने के मामले में बेहतरीन थे. उन्होंने मुझसे भी मेरे जीवन के बारे में पूछा. मुझे उनकी कंपनी बेहद दिलचस्प लगी |