सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क–आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस /आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल को लेकर नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्टों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर राजकुमार हिरानी करेंगे। फिलहाल इसकी कहानी पर काम चल रहा है और अंतिम पटकथा तैयार होने के बाद शूटिंग की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सीक्वल में आमिर खान, आर. माधवन, शर्मन जोशी और करीना कपूर खान के लौटने की पुष्टि राजकुमार हिरानी कर चुके हैं। हिरानी ने सितंबर में बताया था कि फिल्म की कास्टिंग पहले जैसी ही रहेगी। कहानी मूल फिल्म की घटनाओं के करीब 20 साल बाद की जिंदगी पर आधारित होगी। रिपोर्ट के अनुसार आमिर खान पहले निर्देशक आशुतोष गोवारिकर की फिल्म ‘लालकारा’ की शूटिंग करेंगे। इसका शेड्यूल अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक चलने की योजना है। इसके बाद आमिर ‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। अंतिम ड्राफ्ट तैयार होने के बाद फरवरी के आसपास आमिर इसे पढ़ेंगे और सब कुछ तय समय पर रहा तो अप्रैल में कैमरा रोल हो सकता है।

राजकुमार हिरानी ने यह भी साफ किया है कि फिल्म को लेकर चल रही ‘4 इडियट्स’ की चर्चा सही नहीं है। उनके अनुसार यह तीन मुख्य किरदारों की कहानी का ही अगला अध्याय होगा। फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।


Hashtags: #EntertainmentBollywood #Bhopal #Desksource #एनएन #टवर #आईट #DeskSource #अपड #2027 #सकत