सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्कइंटीग्रेटेड ट्रेडन्यूज़ भोपाल: अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते 22 जनवरी को केंद्र सरकार के सभी ऑफिस आधे दिन बंद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया।

जम्मू-कश्मीर में LoC के पास खदान में विस्फोट, एक अग्निवीर जवान की मौत; दो घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में LoC के पास गुरुवार को एक खदान में विस्फोट हो गया। इस हादसे में अग्निवीर के तीन जवान घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि तीनों को कमांड अस्पताल उधमपुर ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। दो घायल जवानों का इलाज चल रहा है।

उद्धव ठाकरे गुट के विधायक राजन साल्वी के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो का छापा

महाराष्ट्र एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार (18 जनवरी ) को रत्नागिरी जिले में शिवसेना के उध्दव ठाकरे गुट के विधायक राजन साल्वी के कई ठिकानों पर छापेमारी की और आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में उनके और उनके परिवार के दो सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

रिर्पोट्स के अनुसार ​​​​ACB की ठाणे यूनिट की एक टीम ने जिले में साल्वी से संबंधित पांच ठिकानों पर छापेमारी की। टीम को साल्वी, उनकी पत्नी और बेटे के पास 3.53 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली, जो उनकी आय से अधिक है। इन सभी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PCA) की धारा 13 (1) (बी) और 13 (2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।