आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत सरकार द्वारा संचालित “मिशन लाइफ” के अंतर्गत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल द्वारा ‘प्लॉगिंग ड्राइव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे संस्थान के संकाय सदस्यों, अधिकारियों तथा सभी कर्मचारियों ने “लाइफ” की पहल के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए शपथ ग्रहण कर आस-पास के क्षेत्रों की सफाई कर उन्हे साफ एवं स्वच्छ बनाया। ‘लाइफ’ का विचार एक पर्यावरण-सचेत जीवन शैली को बढ़ावा देने पर आधारित है, जो ‘नासमझ और विनाशकारी खपत’ के बजाय ‘सचेत और जानबूझकर उपयोग’ मे लाने की सोच का प्रचार करता है। ‘द लाइफ’ मूवमेंट मानव की स्थायी जीवन शैली सुनिश्चित करने तथा प्रकृति की रक्षा के लिए संचालित की जा रही एक पहल है ।