आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : भारत सरकार की पहल मिशन लाइफ के अंतर्गत भारतीय वन प्रबंधन संस्थान, भोपाल द्वारा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित देश के उच्च पदस्थ आई. एफ.एस. अधिकारियों के लिए “मिड-करियर प्रशिक्षण” पर छः दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ । समापन समारोह के अवसर पर टोनी सिमंस, सीनियर फ़ेलो, सी.आई.एफ.ओ.आर – आई.सी.आर.ए.एफ, यू.एन.सी.सी.डी जी-20 लेंड इनिश्यटिव मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे ।
इस छः दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों को देश के विभिन्न प्रख्यात प्रशिक्षकों द्वारा सार्वजनिक वित्त प्रबंधन प्रणाली, रणनीति प्रबंधन एवं लक्ष्य निर्धारण, नेत्रत्व कौशल, तनाव प्रबंधन एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन जैसे कई विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया ।
इसके साथ ही मिशन ‘लाइफ’ लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट के क्रियाशील कार्यान्वयन के लिए युगल किशोर जोशी, सलाहकार एवं निदेशक, मिशन लाइफ, नीति आयोग द्वारा विशेष व्याख्यान के माध्यम से दैनिक दिनचर्या मे बदलाव कर पर्यावरण के संरक्षण मे योगदान देने पर भी चर्चा की गई। मिशन लाइफ के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित समस्त गंमान्यों द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं मे “मिशन लाइफ” की शपथ ग्रहण की साथ ही आई.आई.एफ.एम प्रक्षेत्र मे संस्थान के निदेशक के. रविचंद्रन सहित वृक्षारोपण किया ।
इस छः दिवसीय कार्यक्रम मे प्रतिभागियों ने प्रदेश के विभिन्न प्राकृतिक स्थलों; वन विहार, पंचमढ़ी बाइओस्फिर रिजर्व, भीमबेटका वर्ल्ड हेरिटिज साइट एवं ट्राइबल म्यूज़ीअम का भ्रमण किया । कार्यक्रम के समापन अवसर पर के. रविचंद्रन, निदेशक, आई.आई.एफ.एम. द्वारा इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रतिभागी अधिकारियों, अतिथि वक्ताओं एवं मीडिया सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया । इसके साथ ही उनके द्वारा प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और भविष्य मे इस प्रकार के अन्य कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया । वहीं सभी प्रतिभागियों एवं आई.जी.एफ.एन.ए ने आई.आई.एफ.एम की एम.डी.पी टीम को उनके सुचारु सहयोग के लिए पुरस्कृत किया ।