आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल :      अंतराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के उपलक्ष्य पर नर्सिंग विभाग एम्स, भोपाल के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।   कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कार्यपालक अजय सिंह, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक कर्नल अजीत कुमार, उप चिकित्सा अधिक्षक राघवेंद्र कुमार विदुआ, एसोसिएटेड डीन – नर्सिंग /पैरामेडिकल सैकत दास, लिली पोद्दार -कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया  |    महोदय ने संस्थान के समस्त नर्सिंग अधिकारियों को इंटरनेशनल नर्सेज दिवस की शुभकामना दी एवम करुणा -प्रतिबद्धता -देखभाल का सन्देश दिया ।   वंदना कुशवाह -सहायक नर्सिंग अधीक्षक ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज सप्ताह के सम्पूर्ण कार्यक्रम का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।   कार्यक्रम में समस्त सहायक नर्सिंग अधीक्षक, नर्सिंग अधिकारी एवं नर्सिंग विद्यार्थी उपस्थिति रहे । कार्यक्रम का समापन सहायक नर्सिंग अधीक्षक- आर.लक्ष्मी ने धन्यवाद ज्ञापन से किया ।