आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : एनआईटीटीटीआर भोपाल में देश क़े प्रमुख प्राचीन एवं आधुनिक भारतीय वैज्ञानिकों एवं गणितज्ञों क़े जीवन एवं उनके द्वारा की गयी महवपूर्ण अनुसन्धान कार्य को संकलित कर एक स्थायी दीर्घ का निर्माण किया है। इस दीर्घ का लोकार्पण अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्याभारती के राष्ट्रीय मंत्री शिवकुमार शर्मा द्वारा किया गया। शिवकुमार शर्मा ने कहा की आज के कई अनुसन्धान इन प्राचीन वैज्ञानिकों की शोध एवं आविष्कार पर आधारित है। निटर निदेशक सी.सी. त्रिपाठी ने कहा की देश क़े इन सभी वैज्ञानिकों क़े अतुल्य योगदान को देश भर से आने वाले शिक्षकों एवं विद्यार्थियों तक पहुँचाना हमारी नैतिक व सामाजिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर एप्लाइड साइंस बिभाग क़े हेड प्रो. पी. क़े. पुरोहित एवं अन्य संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।