आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: श्री काल भैरव मठ पर बटुकनाथ सेवा समिति के तत्वधान में \ बटुक भैरव नाथ जयंती समारोह बहुत ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनाए जाने के संबंध में एक सभा का आयोजन किया गया | सभी वक्ताओं ने बटुक नाथ जयंती महोत्सव आयोजन के संबंध में अपने अपने विचार व्यक्त किए | प्रातः काल से भगवान बटुक भैरव नाथ का श्रृंगार अभिषेक पूजन विजयम देहि हवन प्रारंभ होगा दोपहर 2:00 बजे महाआरती तथा शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा | कार्यक्रम के आयोजक महंत कैलाश दास पंडा बाबा ने सभी धर्म प्रेमी एवं भक्तों की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित होने की प्रार्थना करें |