आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: पृथ्वी को पहली बार अंतरिक्ष से लेजर मैसेज मिला है। ये मैसेज 16 मिलियन किलोमीटर (10 मिलियन मील) की दूरी से पृथ्वी पर भेजा गया। मैसेज को रिसीव करने में सिर्फ 50 सेकेंड लगे।

अमेरिका स्पेस एजेंसी NASA ने कहा- ये मैसेज अंतरिक्ष में मौजूद हमारे Psyche स्पेसक्राफ्ट से भेजा गया जो 50 सेकेंड में पृथ्वी पर रिसीव हुआ। हम काफी समय से रेडियो सिग्नल का इस्तेमाल करके स्पेसक्राफ्ट के साथ कम्युनिकेशन स्थापित करते हैं, लेकिन अब तक एजेंसी ने पहले कभी भी इतनी दूर से अंतरिक्ष में लेजर का उपयोग करके जानकारी ना ही भेजी और ना रिसीव की थी। ये पहली बार है जब हमें लेजर मैसेज मिला है।

नासा के अधिकारी टर्डी कोर्टिस के मुताबिक, इस अचीवमेंट से स्पेस में कम्युनिकेशन को बेहतर करने का रास्ता निकलेगा। उन्होंने कहा- इससे हम वो तकनीक इजात कर पाएंगे जिससे भविष्य में दूसरे ग्रहों पर साइंटिफिक जानकारी, फोटो और वीडियो भेजे जा सकें।