आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने पूर्व राज्यपाल, पूर्व मंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष र्मिला सिंह और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रहे दुर्गेश शर्मा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांसुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा, मप्र आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष रामू टेकाम, अजय शाह, सै. साजिद अली, प्रवक्ता आनंद तारण, जितेंद्र मिश्रा, अवनीश बुंदेला, संतोष सिंह परिहार, शहरयार खान, मिथुन अहिरवार, रवि वर्मा सहित अन्य कांग्रेस जन उपास्थित थे।