आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: अमेरिका ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कोशिश के आरोप लगाए हैं। इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि हम संगठित अपराधियों, आतंकवादियों और दूसरे लोगों के बीच की कड़ी की जांच कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा- भारत ऐसे इनपुट्स को बहुत गंभीरता से लेता है, क्योंकि ये हमारे सुरक्षा हितों को भी खतरे में डाल सकते हैं।

बागची ने कहा- अमेरिकी आरोपों के मामले में विभाग जांच कर रहे हैं। ये मामला दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है।

वहीं न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका अपनी धरती पर एक सिख अलगाववादी को मारने की साजिश को बहुत गंभीरता से ले रहा है। हमने भारत सरकार में सबसे सीनियर लेवल पर मामले को उठाया है।