आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बुधवार को भारतीय नौसेना ने 10 देशों में अपने वॉरशिप भेजकर ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ बनाई। इसके जरिए नेशनल और इंटरनेशनल पोर्ट्स पर जाकर दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम का मैसेज दिया। इसके लिए 3500 नौसैनिकों ने 19 जहाजों में सवार होकर करीब 35 हजार किमी का सफर तय किया।
ये सभी नौसैनिक नौसेना के योग के ऐंबैस्डर के तौर पर प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें से 2400 नौसैनिक 11 नेवी जहाजों से इंटरनेशनल वॉटर्स में 10 विदेशी पोर्ट्स पर पहुंचे। इनके अलावा अलग-अलग देशों के नौसैनिक जहाजों पर सवार होकर करीब 1200 नेवी पर्सनल्स ने भी इस रिंग को बनाने में हिस्सा लिया।
इन देशों तक पहुंचे नौसैनिक
बांग्लादेश के चटगांव, मिस्र के सफागा, इंडोनेशिया के जकार्ता, केन्या के मोम्बासा, मेडागास्कर के टोमासीना, ओमान के मस्कट, श्रीलंका के कोलंबो, थाईलैंड के फुकेत, मलेशिया में मलक्का और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में पोर्ट कॉल तक ये वॉरशिप्स पहुंचे।
यहीं से इन्होंने ‘ओशन रिंग ऑफ योगा’ का फॉर्मेशन किया। इस पहल में INS किल्टन, चेन्नई, सुनैना, शिवालिक, त्रिशूल, तरकश, सुमित्रा, ब्रह्मपुत्र जैसे कई जहाज शामिल हुए।
रूस, चीन, ब्रिटेन में भी किया गया योग
योग दिवस के मौके पर रूस, चीन, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के लोग इकट्ठा होकर अलग-अलग आसन करते नजर आए। इन देशों में मौजूद भारतीय दूतावास ने भी योग दिवस पर वर्कशॉप्स और कैंप्स लगाए।
योग दिवस से एक दिन पहले UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि योग न केवल शरीर और मन को जोड़ता है, बल्कि दुनियाभर के लाखों लोगों को भी जोड़ता है। यह चिंता को कम करता है और मेंटल हेल्थ को बेहतर करने में मदद करता है।
तस्वीरों में देखिए अलग-अलग देशों में योगा डे सेलिब्रेशन…