आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: नीदरलैंड में फ्रीडम पार्टी (PVV) के इस्लाम-विरोधी नेता गीर्ट वाइल्डर्स ने आम चुनाव में जीत हासिल कर ली है। वो देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। BBC ने बताया कि एग्जिट पोल के मुताबिक वाइल्डर्स की पार्टी को 37 सीटों पर जीत मिली है। गीर्ट वाइल्डर्स ने कहा कि PVV को अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है, हम शासन जरूर करेंगे।
BBC के मुताबिक, नीदरलैंड में सरकार बनाने के लिए गीर्ट को गठबंधन की जरूरत होगी। इसमें शामिल होने के लिए उन्हें दूसरी पार्टियों को मनाना पड़ेगा। नीदरलैंड्स की संसद में 150 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए PVV को 76 सांसदों का समर्थन चाहिए।