आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : नाइजीरिया के क्वारा में सोमवार तड़के एक बोट नाइजर नदी में डूब गई। इस हादसे में 103 लोगों की मौत हो गई, 97 लोग लापता हो गए। वहीं, 100 लोगों को बचा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोट में 300 लोग सवार थे। सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे।

पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

पेड़ से टकराकर पलटी बोट

CNN की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासी ने बताया कि कुछ लोग एगबोटी गांव में शादी में गए थे। इस दौरान भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। ऐसे में शादी में गए कुछ मेहमानों ने गांव से निकलने के लिए बोट से नदी पार करने का सहारा लिया।

उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ के किनारे की ओर आने के दौरान उनकी बोट पानी में छिपे पेड़ के तने से टकरा गई और टूट गई। इसके बाद वो दो हिस्सों में होकर पानी में डूब गई।

मई में नाइजीरिया में बोट पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी

इससे पहले मई में नाइजीरिया के सोकोतो में एक नाव पलटने से 15 लोगों की मौत हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाइजीरिया के ऐसे इलाकों में बोट एक्सीडेंट काफी आम हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अमूमन लोग आने जाने के लिए खुद की बनी नावों का इस्तेमाल करते हैं।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं…

नाइजीरिया ने आतंकियों पर एयर स्ट्राइक्स कीं, बोको हरम के 100 आतंकी ढेर

नाइजीरिया की एयरफोर्स ने हाल ही में आतंकी संगठन बोको हरम के ठिकाने पर कई एयर स्ट्राइक कीं। इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। एयरफोर्स ने ही इसका लाइव फुटेज भी जारी किया है। बोको हरम ईस्ट अफ्रीका का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन है। इस क्षेत्र के कई देशों में इस संगठन की मजबूत पकड़ है।