सीएनएन सेंट्रल न्यूज़ एंड नेटवर्क– इंटीग्रेटेड ट्रेड– न्यूज़ भोपाल: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की जुबान एक बार फिर फिसल गई। ताजा मामले में बाइडेन नवलनी की पत्नी का नाम गलत बोल गए। हालांकि व्हाइट हाउस ने इस पर टिप्पणी नहीं की है।
दरअसल, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के सबसे बड़े विरोधी एलेक्सी नवलनी की मौत के 6 दिन बाद बाइडेन ने उनकी पत्नी यूलिया नवलनया और बेटी दाशा नवलनया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नवलनी की पत्नी यूलिया को योलांडा कह दिया।
मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए बाइडेन ने कहा- नवलनी की पत्नी और बेटी के साथ हुई मुलाकात के दौरान मैंने दोनों से कहा कि नवलनी बहुत बहादुर थे। पुतिन एलेक्सी की मौत के जिम्मेदार हैं। हम कल (24 फरवरी 2024 को) पुतिन के खिलाफ प्रतिबंध लगाएंगे। लेकिन एक बात तो साफ है कि योलान्डा (सही नाम-यूलिया) वो लड़ाई जारी रखेंगी जो नवलनी लड़ रहे थे। इसलिए हम हार नहीं मानेंगे।
नवलनी की मौत 16 फरवरी को रूस की सबसे खतरनाक जेल पोलर वुल्फ में हुई थी।