आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल: जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। देश में कई वजहों से अलग-अलग जगहों पर 8 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। इनके अलावा 5 रविवार और 2 शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको अगले महीने बैंक से जुड़े काम करने हैं तो यहां देख लें कि जुलाई में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद|

गंगटोक में 21 से 23 तक लगातार दिन बंद रहेंगे बैंक

गंगटोक में 21 से 23 जुलाई तक लगातार 3 दिन बैंकों में काम काज नहीं होगा। 21 जुलाई को त्शे-जी के कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं 22 को चौथा शनिवार और 23 जुलाई को रविवार है।

30 जून तक पैन को आधार से करना हैं लिंक

पैन और आधार लिंक करने की डेडलाइन 30 जून है। जिन लोगों ने पैन-आधार लिंक नहीं करवाया है, वे 1000 रुपए की फीस देकर 30 जून तक जरूरी करवा सकते हैं। 30 जून तक पैन को आधार से लिंक नहीं होने पर पैन इन-एक्टिव हो जाएगा। इससे आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।