आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष चोपड़ा के सिरोंज अल्प प्रवास पर आगमन पर सिरोंज के विश्राम गृह में उनका मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव /डेलिगेट व मध्य प्रदेश केश शिल्पी कांग्रेस के प्रदेशअध्यक्ष विनोद सेन के नेतृत्व में स्वागत किया | इस अफसर पर जिला प्रभारी दीप चंद्र यादव सह प्रभारी अमित शर्मा, जिला संगठन मंत्री मोहित रघुवंशी राकेश कटारे प्रमुख रुप से उपस्थित थे | स्वागत करने वालों मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता केसर खांन,नगर कांग्रेस अध्यक्ष इरशाद गौरी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष जुनेद खाँन, सुब्हान गौरी जिला युवा कांग्रेस के संयोजक ओसाफ हुसैन खांन, अनुरुद्ध यादव, इंसाफ हुसैन खांन अंकित भार्गव, शिवराज सिंह बधेल सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे |