आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (वाया- इटारसी-जबलपुर) चलाई जा रही है । गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन* दिनांक 22, 29 मई एवं 05 जून 2023 (सोमवार) को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 12.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 00.20 बजे इटारसी पहुँचकर, 00.30 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 16.05 बजे बनारस स्टेशन पहुँचेगी ।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल दिनांक ,16, 23, 30 मई एवं 06 जून 2023 (मंगलवार) को बनारस स्टेशन से 20.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 10.10 बजे इटारसी पहुँचकर, 10.15 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 23.55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी ।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 06 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे ।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर एवं प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रुकेगी ।