आईटीडीसी इंडिया ईप्रेस/आईटीडीसी न्यूज़ भोपाल : रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की महिला फेंसिंग ईपी टीम ने लखनऊ के एकाना स्टेडियम  में चल रहे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया। महिला की ईपी टीम में खुशी दभाड़े, बीपीईएस प्रथम वर्ष, प्रज्ञा सिंह, बीपीईएस प्रथम वर्ष, पूजा दांगी, बीपीईएस प्रथम वर्ष, अंजलि बाथरे, बीपीईएस प्रथम वर्ष ने शानदार प्रदर्शन कर ब्रोंज मेडल अपने नाम किया। टीम के कोच हरीश गुप्ता, मैनेजर और यूएसएम मनोज सिंह मनराल की अगुवाई में फेसिंग की महिला एवम पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे, आईसेक्ट समूह के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रो-चांसलर, अदिति चतुर्वेदी, कुलपति ब्रह्म प्रकाश पेठिया, कुलसचिव विजय सिंह और खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए मध्य प्रदेश के नोडल आफिसर जलज चतुर्वेदी ने नंदिनी वत्स और महिला फेंसिंग ईपी टीम की खिलाड़ियों को शानदार सफलता के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।